पूणेमहाराष्ट्रराज्य

स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन और विश्व हिंदू जागृति फाउंडेशन की ओर से स्वातंत्र्यवीर सावरकर को श्रद्धांजलि

स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन और विश्व हिंदू जागृति फाउंडेशन की ओर से स्वातंत्र्यवीर सावरकर को श्रद्धांजलि

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन, पुणे तथा विश्व हिंदू जागृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पुणे के सारसबाग स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रखर हिंदुत्ववादी एवं सावरकर विचारधारा के समर्थक एडवोकेट व सीए सर्वेश मेहेंदळे ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया। कार्यक्रम में प्रशांत टिकार, फाउंडेशन के पदाधिकारी प्रीतम थोरवे तथा नयन ठाकुर उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर के देशप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम में उनके त्याग, क्रांतिकारी कार्यों तथा अखंड भारत की संकल्पना का स्मरण किया। सर्वेश मेहेंदळे ने अपने संबोधन में कहा कि सावरकर के विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और राष्ट्रहित में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button