
सुहागरात पर दुल्हन की जिद: दूल्हे संग रहने से इनकार, प्रेमी के साथ जाने की बात से मचा हड़कंप
राठ में सुहागरात पर एक नवविवाहिता ने दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं और वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:हमीरपुर उत्तर प्रदेश
राठ(हमीरपुर)। हमीरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया। शादी की पहली रात ससुराल पहुंची नवविवाहिता ने दुल्हे के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। दूल्हा पसंद न होने की बात कहते हुए दुल्हन प्रेमी के साथ रहने की जिंद पर अड़ गई।
दुल्हन के हाई वोल्टेज ड्रामा से वर पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों को अलग-अलग रहने की सलाह देते हुए फिलहाल शांत कराया।
कस्बे के उरई स्टैंड रामबाग के पास निवासी धरम ने बताया कि उसकी शादी कोतवाली के बिलरख गांव निवासी एक युवती से तय हुई थी। युवती के गोहांड निवासी मामा ने अपने घर गोहांड से युवती की शादी करने की बात कही थी। शनिवार को वह बारात लेकर युवती के दरवाजे पर पहुंचा। रविवार को वह दुल्हन की विदा कराकर घर लाया।
शादी की रस्म पूरी होने के बात जब वह कमरे में गया तो युवती ने उसके साथ रहने से मना कर दिया और वह अपने प्रेमी के साथ रहने जिद करने लगी। बताया कि युवती का कहना कि वह उसे पसंद नहीं है। जबरन उसके घर वालों ने शादी कर दी है। पहले तो दोनों पक्षों ने घर में ही मामला निपटाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों को अलग-अलग रहने की नसीहत दी।
कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि दूल्हा दुल्हन अलग-अलग रहना चाहते हैं। इसमें दोनों पक्ष राजी हो गए हैं।



