अपराधहरियाणा

नहर से मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, GPS से लोकेशन पता कर उतारा मौत के घाट, पुलिस का खुलासा

नहर से मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, GPS से लोकेशन पता कर उतारा मौत के घाट, पुलिस का खुलासा

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रोहतक हरियाणा

रोहतक i: खेड़ीसाध के सत्यवान की हत्या का शव रोहतक के जेएलएन नहर से बरामद हुआ. बदमाशों ने जीपीएस ट्रैकिंग लगाकर सत्यवान को घेरा और हत्या कर दी. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया.

 

रोहतक में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने खेड़ीसाध गांव के सत्यवान की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. खरावड़ पुल पर फायरिंग के बाद लापता हुए सत्यवान का शव चार दिन बाद कनेहली गांव के पास जेएलएन नहर से बरामद हुआ. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कार में गुप्त रूप से जीपीएस लगाकर उसकी लोकेशन ट्रैक की और साजिशन हत्या को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button