
सीतामढ़ी में दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मियों का धरना, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
रिपोर्ट :कुणाल किशोर
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। शहर के श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से काम करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिससे नाराज़ होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि कॉलेज में लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम वेतनमान लागू करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग भी लंबे समय से लंबित है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई कर्मियों का वेतन बकाया है तथा सेवा से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा।
कर्मचारी संगठनों के अनुसार आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। पहले चरण में धरना-प्रदर्शन और सामूहिक अवकाश किया जाएगा। यदि 15 मार्च तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार और बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
कर्मचारियों के इस आंदोलन का असर कॉलेज के शिक्षकेत्तर कार्यों पर पड़ने की आशंका है। यदि आंदोलन लंबा चलता है तो कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों के साथ पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी



