
आंतरमहाविद्यालयीन स्पोर्ट्स लीग ‘शिअरफोर्स’ 16 मार्च से
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे। विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा पद्मभूषण डॉ. वसंतदादा पाटील कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से आंतरमहाविद्यालयीन स्पोर्ट्स लीग ‘शिअरफोर्स’ का आयोजन 16 से 18 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शिवाजीनगर स्थित कृषि महाविद्यालय के मैदान पर किया जाएगा।
इस स्पोर्ट्स लीग में फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आयोजन से जुड़ी जानकारी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सचिव जितेंद्र पितलिया और प्राचार्य प्रसन्न देसाई ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पुणे जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नहार के हाथों किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रियंका बोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इस प्रतियोगिता में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 600 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कुल 42 टीमें विभिन्न महाविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 मार्च को सुबह 8 बजे होगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 18 मार्च को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।
स्पोर्ट्स लीग में पुणे के 13 वास्तुकला महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिनमें मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटील स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर सहित अन्य संस्थान शामिल हैं।
इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव ऋषिकेश लोहाटे, कार्तिक हाडके और क्षितिजा रायबान भी उपस्थित थे।



