इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सम्पन्न हुई।

 

इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की 

इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सम्पन्न हुई।

जिसमें समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक नए लोगों को जोड़ा जाए और लाभान्वित किया जाए, जिससे इस वित्तीय वर्ष का पैसा लेप्स न है।

पति की मृत्युोपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ दिया जाए और अपात्र लोगों को हटाया जाए। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 4656 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 3184 आवेदन स्वीकृत किए गए एवं शेष 802 आवेदन अस्वीकृत किए गए साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें 25000 हजार रुपए 6 बार में बालिका को दिए जाते है। उन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत बताया कि 2025-2026 में स्वीकृत आवेदन की संख्या 718 है एवं फरवरी माह में नवीन 78 लाभार्थियों का अनुमोदन किया गया है साथ ही उन्होंने बताया कि प्रवरकर्ता कार्यक्रम योजना योजनान्तर्गत 2025-2026 में कुल आवेदन की संख्या 268 है।

जिलाधिकारी महोदय ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत पात्रों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विवाह अनुदान योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवरात्र में अधिक से अधिक गरीब लड़कियों की शादी कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग शादी अनुदान और अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण योजना के तहत पीड़ितों को समय से सहायता प्रदान करने पर भी जोर दिया जाए।

शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना तथा युवाओं के लिए ‘O’ लेवल एवं CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के सफल संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को कोर्स के साथ कराया जाए, जिससे युवाओं को अधिक लाभ होगा एवं रोजगार मिलेगा।

उक्त बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) प्रिया शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button