अपराधबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सीतामढ़ी में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

रिपोर्ट : कुणाल किशोर,

स्थान: सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी। जिले के बेला थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नरगा बाजार से घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार नरगा बाजार निवासी सुभाष नामक युवक देर शाम बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

फिलहाल गोली मारने के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button