पूणेमहाराष्ट्रशिक्षा

क्रेसेन्डो’ में दिखा यंग टैलेंट और लीडरशिप आइएसबीएम में छात्रों के कलागुणानों बढावा देनेवाला क्रेसेन्डों का समापन

क्रेसेन्डो’ में दिखा यंग टैलेंट और लीडरशिप आइएसबीएम में छात्रों के कलागुणानों बढावा देनेवाला क्रेसेन्डों का समापन

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे , : क्रेसेन्डो २६ में यंग टैलेंट और लीडरशिप की भावना दिखाई दी है. यहां के छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक पूरे फेस्टिवल को सफलतापूर्वक मैनेज किया. इतनी क्रिएटिविटी, डेडिकेशन और टीमवर्क को एक ही प्लेटफॉर्म पर एक साथ देखना इंस्पायरिंग है. यह जानकरी आइएसबीएम कॉलेज के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. प्रमोद कुमार ने दी.

‘आगे बढो और कॉन्फिडन्स के साथ लीड करो के कॉन्सेप्ट पर आधारित क्रेसेन्डो २०२६ नांदे कैंपस के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया द्वारा ऑर्गनाइज किए गए इंटर कॉलेजिएट कल्चरल फेस्टिवल्स में से एक है, यहां पर हर एक युवाओं की क्रिएटिविटी, आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन और वाइब्रेंट एनर्जी को दिखाया. पुरे देश में से ६० से अधिक कॉलेजों के २५०० से ज्यादा जोशीले छात्रोंं ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में अभिनेत्री उर्वशी परदेशी और पॉपुलर रियलिटी शो पर्सनैलिटी सिमरन खान भी शामिल हुई.

 

इसी तरह स्टूडेंट काउंसिल के हेड और प्रोग्राम गाइड डॉ. अमित कुमार, स्टूडेंट काउंसिल प्रेसिडेंट गौतम कृष्णन ओर वाइस प्रेसिडेंट दर्शील लोढा ने इवेंट को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की.

कार्यक्रम की सफलता के बारे में बात करते हुए गर्व तनेजा, चार दीवारी हिपहॉप म्यूजिक रॉकस्टार, टीम यूफनी कंटेम्पररी फ्यूजन म्यूजिक बॉलीवुड बैंड ने कहा, अपनी कला का आनंद ले, बेहतरीन म्यूजिक हमेशा अपनी पहचान बनाता है. म्यूजिकल जर्नी के बारे में कहा कि हर स्टेज अपनी आवाज खोजने का एक मौका है. इसलिए छात्रों को अपने कलागुणों को निखारे.

चार दिन के क्रेसेन्डो फेस्टिवल के दौरान छात्रों ने सिंगिंग, डांसिंग, रैंप वॉक, फैशन शो जैसे कई शो के जरिए अपना टैलेंट दिखाया. इसी तरह चार दिवारी ने हिप हॉप की बहुत एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी. इसने दर्शकों का मन मोह लिया. इसके बाद मुुंबई के बैंड यूफनी ने बहुत एनर्जेटिक परफॉर्मेस दी. अपने एनर्जेटिक म्यूजिक से दर्शकों का दिल जीत लिया. पहले दिन की शुरूआत द मोमेंटम थीम पर आधारित कई प्रतियोगिता और कला प्रर्दशीनी हुई. दूसरे दिन द स्पेक्टेकल में लाइवली कल्चरल परफॉर्मेस और जोरदार प्रतियेागिता शामिल थे. तीसरे दिन द लेगेसी में छात्रों का जोश और क्रिएटिविटी दिखाई दी.

 

देश के जाने माने टेक्निकल और मैनेजमेंट एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के छात्रों ने चार दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जिसमें एमआइटी डब्ल्यूपीयू, मद्रास की आइआइटी, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, निकमार, सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ साथ दूसरे कॉलेजों ने भी इसमें हिस्सा लिया.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button