पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

महाड़ के ‘चवदार तालाब’ के विकास कार्यों को मिली गति, राज्य सरकार का सराहनीय कदम

महाड़ के ‘चवदार तालाब’ के विकास कार्यों को मिली गति, राज्य सरकार का सराहनीय कदम

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

दलित उत्थान आंदोलन के ऐतिहासिक पड़ाव के रूप में प्रसिद्ध महाड़ स्थित चवदार तालाब सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा इसके सुंदरीकरण एवं जलशुद्धिकरण परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इस पहल को समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए आरपीआई के नेता एवं पूर्व नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. चलवादी ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार हो रही है। लगभग 55.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से महाड़ के ऐतिहासिक महत्व को नई पहचान मिलेगी।

इस परियोजना के अंतर्गत तालाब के जल का शुद्धिकरण, परिसर का आकर्षक सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भविष्य में राज्य सरकार इस ऐतिहासिक स्थल के विकास हेतु और अधिक संसाधन उपलब्ध कराएगी। डॉ. चलवादी ने बताया कि रामदास आठवले के विशेष प्रयासों से ही यह महत्वाकांक्षी योजना आगे बढ़ पाई है।

साथ ही, उन्होंने महाड़ में ‘शिवसृष्टि’ और ‘भीमसृष्टि’ जैसे सांस्कृतिक एवं वैचारिक केंद्र स्थापित करने की मांग भी रखी, जिससे डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

डॉ. चलवादी ने कहा कि चवदार तालाब का विकास न केवल इतिहास को संजोने का कार्य करेगा, बल्कि यह प्रगति के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगा। यह परियोजना बहुजन समाज के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और राज्य सरकार के प्रभावी नेतृत्व का परिचायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button