इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपटमारी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार

इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपटमारी गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

जनपद इटावा में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर बदमाश घायल हुए, जबकि उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे बाइक, 2 अवैध तमंचे, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस, लूटी गई चेन का पिघला हुआ सोना (करीब 15 ग्राम), 5 मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई है।

घटना का विवरण

28 मार्च 2026 को थाना लवेदी क्षेत्र में विनोद कुमार तिवारी अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। तभी लालपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए थे।

ऐसे पकड़े गए बदमाश

5/6 अप्रैल की रात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर रेकी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

विश्वास उर्फ विशु (मुख्य आरोपी),राघवेंद्र शुक्ला (मुख्य आरोपी),सूरज राजावत (रेकी करने वाला),शंकर सोनी (सुनार, माल खरीदने वाला)

 पुलिस कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button