
लक्ष्मी रोड पर ‘राया’ का भव्य शुभारंभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे के प्रसिद्ध ‘Men’s Designer Ethnic Wear’ ब्रांड ‘राया’ का 5 अप्रैल को लक्ष्मी रोड, हुजूरपागा स्कूल के पास भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज पाटील और डिप्टी मेयर श्री परशुराम वाडेकर ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में पुणे नगर आयुक्त श्री नवल किशोर, विधायक माधुरीताई मिसाळ, जयहिंद ग्रुप के चेयरमैन श्री नागराज जैन, मुख्य संचालक श्री दिनेश जैन और संचालक श्री प्रेषित जैन समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
‘राया’ अपने आधुनिक और पारंपरिक परिधानों की समृद्ध रेंज के लिए जाना जाता है। अब लक्ष्मी रोड पर खुले इस नए स्टोर में शेरवानी, बंदगला, कुर्ता, डिजाइनर सूट और इंडो-वेस्टर्न जैसे विभिन्न अवसरों के लिए विशेष परिधान उपलब्ध हैं।
यह स्टोर ग्राहकों को एक अलग अनुभव प्रदान करता है, जहां खरीदारी के साथ स्टाइल और व्यक्तिगत पसंद का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां मौजूद फैब्रिक स्टूडियो में ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कपड़े सिलवा सकते हैं, जिससे हर परिधान परफेक्ट फिट और व्यक्तिगत स्टाइल के अनुसार तैयार होता है।
संचालक श्री प्रेषित जैन ने पुणेकरों से अपील करते हुए कहा कि वे इस नए स्टोर में आकर विविध परिधानों का अनुभव लें और मनपसंद खरीदारी का आनंद उठाएं।
इस भव्य उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पुणेकर शामिल हुए और सभी ने शॉपिंग का भरपूर आनंद लिया।


