
विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों ने दिलाई शपथ
रिपोर्ट :विशाल समाचार प्रतिनिधि
स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा डॉ. बी. के. सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मलेरिया उन्मूलन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वर्ष 2026 की थीम “मलेरिया को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प — अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के साथ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र यादव (बीवीडी नोडल), डॉ. श्रीनिवास यादव, एस.एन. सिंह (जिला मलेरिया अधिकारी, इटावा), वरिष्ठ सहायक नीतू कश्यप, आशीष राणा (एएमओ), श्यामवीर यादव, सुषमा यादव, गोपाल गुप्ता, स्टेनो देवेंद्र कुमार सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मलेरिया से बचाव, समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया तथा जनसामान्य से स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की गई।


