
जनगणना –2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य प्रारंभ।
जनगणना —2027 को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
जनगणना– 2027 के अंतर्गत जिले में 17 अप्रैल से 01 मई तक स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। आज यानि 02 मई से प्रगणक घर घर विजिट करते हुए जानकारी का सत्यापन करेंगे एवं छूटे हुए जानकारी को दुरुस्त करेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, चार्ज ऑफिसर्स को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने अधीनस्थ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि इस कार्य हेतु जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वे अपने ड्यूटी पर अनुपस्थित नहीं रहें। उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का सटीक एवं त्रुटिरहित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या परिवार का विवरण छूटना नहीं चाहिए तथा सभी सूचनाएं निर्धारित प्रपत्र में सही तरीके से अंकित की जाएं।
कहा कि सभी प्रगणक निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर कार्य पूर्ण करें।
डाटा संग्रहण के दौरान पारदर्शिता एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाए।
संवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
पर्यवेक्षक नियमित रूप से प्रगणकों के कार्य की निगरानी करें एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रतिदिन उपलब्ध कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करें।
भारत की जनगणना 2027 में स्व-गणना के बाद आज 02 मई 2026 से प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ होकर दिनांक होकर 31 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। जनगणना के इस महत्वपूर्ण चरण में सरकारी प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मकान की स्थिति, पानी, बिजली, शौचालय जैसी सुविधाओं तथा घरेलू संसाधनों से संबंधित लगभग 33 प्रकार के प्रश्न के माध्यम से प्रत्येक मकान एवं उससे संबंधित आधारभूत सूचनाओं का संकलन किया जाएगा।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, श्री संजीव कुमार के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।



