
डीवाईपीआईयू और डसॉल्ट सिस्टम्स के बीच एक्सपीरियंस सेंटर स्थापना हेतु समझौता
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे, महाराष्ट्र
डी. वाय. पाटिल अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय (DYPIU) ने अपने परिसर में अत्याधुनिक डिजिटल इंजीनियरिंग और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित करने के लिए डसॉल्ट सिस्टिम्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है।
डसॉल्ट सिस्टम्स द्वारा समर्थित यह एक्सपीरियंस सेंटर DYPIU के स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पाठ्यक्रम में उन्नत डिजिटल तकनीकों को शामिल करेगा, जिससे छात्रों को अगली पीढ़ी की इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग का सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव दोनों प्राप्त होंगे। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र में अपनी तरह की शुरुआती पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य उद्योग-तैयार प्रतिभा विकसित करना तथा उन्नत मैन्युफैक्चरिंग में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है।
इस केंद्र में नेक्स्टजेन प्रोडक्ट इनोवेशन लैब, इंटेलिजेंट प्रोडक्शन सिस्टम लैब तथा वर्चुअल ट्विन और सिम्युलेशन लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। छात्रों को वर्चुअल ट्विन, जनरेटिव डिजाइन, मल्टी-फिजिक्स सिम्युलेशन और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम जैसी तकनीकों का अनुभव प्राप्त होगा।
इस सहयोग के तहत छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स, इंटर्नशिप्स और उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद का लाभ मिलेगा। यह साझेदारी फैकल्टी डेवलपमेंट और पाठ्यक्रम उन्नयन में भी सहायक होगी, जिससे वैश्विक औद्योगिक मानकों के अनुरूप शिक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही, फैकल्टी को उन्नत डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित करने हेतु तीन वर्षीय “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” (ToT) कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा।
“DYPIU के साथ इस एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना हमारे लिए कक्षा शिक्षण और वास्तविक औद्योगिक अनुप्रयोगों के बीच की दूरी कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 3DEXPERIENCE प्लेटफॉर्म और वर्चुअल ट्विन तकनीकों के माध्यम से हम ‘मेक इन इंडिया’ और इंडस्ट्री 4.0 की आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार-आधारित इकोसिस्टम विकसित करना चाहते हैं,” ऐसा डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक एनजी ने कहा।
DYPIU के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनीष भल्ला ने कहा, “यह सहयोग DYPIU की प्रगति यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डसॉल्ट सिस्टम्स द्वारा समर्थित DYPIU में स्थापित होने वाला यह एक्सपीरियंस सेंटर महाराष्ट्र में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी तरह के पहले केंद्रों में से एक होगा। यह अनुभवात्मक शिक्षा का एक मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगा, जहाँ छात्र वास्तविक औद्योगिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए प्रभावी तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देंगे। यह पहल हमारे छात्रों और फैकल्टी को नवाचार करने, अत्याधुनिक तकनीकों के साथ कार्य करने और वास्तव में भविष्य के लिए तैयार इंजीनियर बनने में सक्षम बनाएगी।”
डी. वाय. पाटिल अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय (DYPIU), आकुर्डी, पुणे के बारे में
नवाचार और उद्योग-सहभागिता के माध्यम से उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्थापित D Y Patil International University एक बहुविषयक विश्वविद्यालय है, जो अनुभवात्मक, शोध-आधारित और तकनीक-सक्षम शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कई दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता की समृद्ध विरासत रखने वाले D Y Patil Group के सशक्त मार्गदर्शन में DYPIU शैक्षणिक नवाचार और राष्ट्र निर्माण की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, प्रबंधन, डिजाइन, जैव-प्रौद्योगिकी, मीडिया, लिबरल आर्ट्स और उभरती तकनीकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम प्रदान करता है। उद्योग सहयोग, वैश्विक अवसरों, उद्यमिता और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हुए, अत्याधुनिक अधोसंरचना, नवाचार केंद्रों और अग्रणी उद्योगों के साथ साझेदारी के माध्यम से DYPIU छात्रों को कुशल पेशेवर, नवप्रवर्तक और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए सशक्त बना रहा है।
डसॉल्ट सिस्टम्स के बारे में
Dassault Systèmes मानव प्रगति को गति देने वाली एक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है। 1981 से कंपनी ने उपभोक्ताओं, रोगियों और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए वर्चुअल दुनिया के


