पूणेमहाराष्ट्र

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से पुणे में फिजिओथेरपी विभाग शुरू

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से पुणे में फिजिओथेरपी विभाग शुरू

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे : इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी,पुणे शाखा द्वारा 8 मई वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर कॅम्प के रेड क्रॉस हाऊस में नए फिजिओथेरपी विभाग का उद्घाटन किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों और नागरिकों को सुलभ और किफायती दरों पर फिजिओथेरपी और रिहॅबिलिटेशन सेवाएं उपलब्ध कराना है.

 

वर्ल्ड थॅलेसेमिया डे और वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर युनायटेड इन ह्युमॅनिटी की संकल्पना के अंतर्गत यह उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया .इस कार्यक्रम में सदस्य,स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ,स्वयंसेवक और इतर मान्यवर उपस्थित थे.इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में संस्था के निरंतर प्रयासों की सभी ने सराहना की.

 

मानवतावादी कार्य, रक्तदान,स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ समय पर की जानेवाली जांच और समुपदेशन के माध्यम से थॅलेसेमिया प्रतिबंध के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर पदाधिकारियों ने समाजहित में स्वास्थ्य सहायता संबंधी उपक्रमों का विस्तार करने के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

 

इस कार्यक्रम को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ.विक्रम फाटक,उपाध्यक्ष मॅब्रिन नानावटी,मानद सचिव डॉ.आर.व्ही.कुलकर्णी और व्यवस्थापन समिती सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button