अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

रंजीत सिंह की संपत्तियों की जांच शुरू, 22 मई तक मांगी गई जनसूचनाएं

रंजीत सिंह की संपत्तियों की जांच शुरू, 22 मई तक मांगी गई जनसूचनाएं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । सिटी मजिस्ट्रेट इटावा एवं जांच समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि रिट याचिका संख्या 12198/2025 रंजीत सिंह बनाम नीतू सिंह में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश दिनांक 23 अप्रैल 2026 के अनुपालन में जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 

जिलाधिकारी इटावा के आदेश संख्या 116/वाद लिपिक-मा० उच्च न्यायालय अनुपालन-2026 दिनांक 02 मई 2026 के तहत गठित जांच समिति को रंजीत सिंह पुत्र बालकराम, निवासी बिजौली, थाना बकेवर, तहसील भर्थना, जिला इटावा की चल एवं अचल संपत्तियों की जांच का दायित्व सौंपा गया है।

 

जांच समिति द्वारा रंजीत सिंह के स्वामित्व एवं कब्जे वाली जमीन, मकान तथा अन्य चल-अचल संपत्तियों से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है। समिति अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त संपत्तियों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध हो तो वह 22 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर अपनी सूचना प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button