
मिडिल ईस्ट संकट के बीच निर्मला सीतारमण ने दिए अर्थव्यवस्था बचाने के संकेत
‘3Fs’— ईंधन, उर्वरक और विदेशी मुद्रा पर फोकस जरूरी : वित्त मंत्री
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:नई दिल्ली
नई दिल्ली/मुंबई : मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से सुरक्षित रखने के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में सरकार को विशेष रूप से तीन ‘Fs’— Fuel (ईंधन), Fertiliser (उर्वरक) और Forex (विदेशी मुद्रा) के प्रभावी प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकटों का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों, आयात लागत और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है। ऐसे समय में आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए सतर्क वित्तीय नीति आवश्यक है।
निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस हालिया अपील का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने विदेशी मुद्रा संरक्षण और गैर-जरूरी आयातों, विशेषकर सोने के आयात को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।
उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आत्मनिर्भरता, निर्यात वृद्धि और नियंत्रित आयात नीति के माध्यम से अपनी आर्थिक मजबूती बनाए रखनी होगी।


