प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

एमआरपी से ज्यादा वसूली करने वालों पर अब होगी कार्रवाई

“फ्रिज चार्ज” के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दुकानदार प्रशासन के निशाने पर

एमआरपी से ज्यादा वसूली करने वालों पर अब होगी कार्रवाई

“फ्रिज चार्ज” के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दुकानदार प्रशासन के निशाने पर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी : शहर में एमआरपी से अधिक कीमत वसूलकर उपभोक्ताओं का शोषण करने वाले दुकानदारों पर अब प्रशासनिक कार्रवाई होने वाली है। मेला रोड रिंग बांध स्थित रविंद्र मेडिकल हॉल के पास संचालित एक दुकान के खिलाफ जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें खाद्य एवं पेय पदार्थों को तय कीमत से अधिक दर पर बेचने का आरोप लगाया गया है।

 

विशाल समाचार के डीएस तोमर द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि दुकानदार खुलेआम उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे वसूल रहा है। आरोप है कि ₹29 एमआरपी वाला दूध ₹35 में, ₹10 एमआरपी वाली लस्सी ₹15 में और ₹35 एमआरपी वाली कोल्ड ड्रिंक ₹45 में बेची जा रही है।

 

सबसे हैरानी की बात यह है कि विरोध करने पर दुकानदार “फ्रिज चार्ज” के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूलने की बात कहता है। जबकि उपभोक्ता संरक्षण नियमों के अनुसार किसी भी पैकेटबंद वस्तु पर अंकित एमआरपी से अधिक कीमत लेना कानूनन गलत है।

 

शिकायत में कहा गया है कि यदि ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शहर में मनमानी वसूली का खेल और बढ़ सकता है। आम जनता लगातार आर्थिक शोषण झेल रही है।

 

डीएस तोमर ने जिलाधिकारी से मांग की है

 

डीएस तोमर ने कहा है कि हम जल्द ही जिला प्रशासन डीएम सीतामढ़ी को पत्र  ईमेल द्वारा

एवं उनके कार्यालय के मोबाइल नंबर पर लिखित शिकायत देने वाले हैं।

कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर रोक लगाई जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button