उत्तर प्रदेशयात्राराज्य

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को संस्कार और परिवार से जोड़ें : सीएम योगी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को संस्कार और परिवार से जोड़ें : सीएम योगी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:लखनऊ उत्तर 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर बच्चों और अभिभावकों के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर वेकेशन केवल आराम करने का समय नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व विकास, परिवार से जुड़ाव और नई चीजें सीखने का सुनहरा अवसर भी है।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे छुट्टियों के दौरान बच्चों को मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों से दूर रखकर उन्हें परिवार, संस्कार और प्रकृति के करीब लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पारिवारिक वातावरण और सामाजिक अनुभव बेहद जरूरी हैं।

सीएम योगी ने विशेष रूप से अभिभावकों से आग्रह किया कि वे छुट्टियों में बच्चों को उनके ननिहाल और ददिहाल जरूर लेकर जाएं, ताकि बच्चों को अपने पारिवारिक रिश्तों, परंपराओं और संस्कृति को समझने का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को छुट्टियों में खेल-कूद, पुस्तक पठन, योग, सामाजिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए, जिससे उनमें सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार विकसित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button