उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

उत्तराखंड में पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:देहरादून उत्तराखंड 

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली समेत पांच जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

आपदा प्रबंधन और राहत दलों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का असर बना रह सकता है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button