गोवा में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पणजी गोवा
पणजी। गोवा पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग जुटाए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और लंबे समय से मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहा था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

