देश में मानसून की दस्तक, गर्मी से राहत की उम्मीद
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: नई दिल्ली
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे किसानों और आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

