
सीतामढ़ी में रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन पर जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मी वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रख रहे हैं।
इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, दुर्घटनाओं में कमी लाना और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।


