
पुणे इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
चलवादी शिक्षण संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध – एडवोकेट रेणुका चलवादी
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:पुणे, महाराष्ट्र
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलवादी शिक्षण संस्था की ओर से विद्यानगर स्थित पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा भावी पीढ़ी को हरित भविष्य प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी एवं उपाध्यक्षा एडवोकेट रेणुका चलवादी के हस्ते विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण से हुई। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किए गए तथा प्रत्येक व्यक्ति ने एक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. हुलगेश चलवादी ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका पालन-पोषण करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
उपाध्यक्षा एडवोकेट रेणुका चलवादी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे सतत अभियान के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय परिसर में अगले पाँच दिनों तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
विद्यालय की प्राचार्या स्मिता लोंढे, सायली शिंदे, उप-प्राचार्या बिना कदम, जयश्री कदम, ज्योती सचदेव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विद्यालय प्रशासन के इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



