
रोजगार मेले में 17 दिव्यांगों को मिला रोजगार
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला रोजगार कार्यालय तथा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के तहत दिव्यांगों के लिए मानस भवन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 30 दिव्यांगों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया। रोजगार मेले में शामिल निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों ने 17 दिव्यांगों का प्रारंभिक रूप से चयन किया। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में यूनो मिडा लिमिटेड में एक, टाटा ऑटो क्राप्ट प्रा. लिमिटेड में 9, गोदरेज कांज्यूमर प्रोडेक्टस लि. में 4 तथा मैरिको लिमिटेड में 3 दिव्यांगों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।


