उत्तर प्रदेशऔरैया

योग जागरूकता रैली निकाल लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

योग जागरूकता रैली निकाल लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

 

योग अपनाएं, स्वस्थ रहें—रैली के माध्यम से दिया संदेश

 

दिबियापुर में निकली योग रैली, लोगों को किया जागरूक

 

योग सप्ताह में जागरूकता रैली, जन-जन तक पहुंचा स्वास्थ्य संदेश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

 

औरैया  जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अंतर्गत योग सप्ताह कार्यक्रम में आयुष विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा दिबियापुर नगर में भव्य योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ योग वेलनेस सेंटर दिबियापुर से पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली नगर पंचायत से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड होते हुए फफूंद चौराहे तक पहुंची और पुनः नगर पंचायत परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।रैली के उपरांत नगर पंचायत हॉल में जनपद के मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ द्वारा Y-ब्रेक योग का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों के मन, चित्त एवं शरीर को स्वस्थ रखने तथा कार्यक्षमता में वृद्धि का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं। हमें प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने स्वयं भी नियमित योग करने का संकल्प लिया। दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि योग एक स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे बीमारियों से बचाव संभव हो सके। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जनपद के सभी तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवीन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने रैली के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन शशिराज सेठ द्वारा किया गया । इस अवसर पर आयुर्वेद नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कटियार, डॉ. राकेश, डॉ. अरुण, डॉ नितिन, डॉ कल्पना, जिला आयुष प्रबंधक गौरव पांडे, राजेश कुमार अग्निहोत्री, अवधेश शुक्ला, योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा, उत्कर्ष, मोहिनी पांडे, सुशील कुमार, रीता चंदेरिया, नितिन कुमार, प्रशंसा कुमारी, अजय कुमार सहित आयुष विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।रैली में क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों का भी सराहनीय योगदान रहा। वैदिक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेंट साईं नाथ स्कूल एवं इंद्रा गांधी हाई स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, दिबियापुर के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button