उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ताजियादारों से संवाद स्थापित कर निकलने वाले जुलूसों एवं ताजियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर रूट व्यवस्था का परीक्षण किया। साथ ही संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से आपसी सौहार्द और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की।

 

भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश अथवा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button