इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

इटावा में पुलिस मुठभेड़: लूट का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

इटावा में पुलिस मुठभेड़: लूट का आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, 10 जुलाई। इटावा पुलिस ने लूट की घटना में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और 20,170 रुपये नकद बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना इकदिल पुलिस चितभवन नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी इटावा-भरथना मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के आगे नावली मार्ग के पास मौजूद है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवम उर्फ शिवा (28) निवासी नगला तिवारी वलैयापुर, थाना जसवंतनगर, इटावा के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने 3 जुलाई 2026 को थाना इकदिल क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस तथा 20,170 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या, चोरी, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित कई संगीन मामलों के कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button