पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

प्रभात तरुण मित्र मंडल ने संत ज्ञानेश्वर एवं संत तुकाराम महाराज पालकियों का किया भव्य स्वागत

प्रभात तरुण मित्र मंडल ने संत ज्ञानेश्वर एवं संत तुकाराम महाराज पालकियों का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। आषाढ़ी वारी के अवसर पर संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का डेक्कन जिमखाना स्थित गुडलक चौक पर प्रभात तरुण मित्र मंडल की ओर से हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर पालकियों के साथ पहुंचे वारकरी श्रद्धालुओं के लिए मंडल की ओर से राजगीरा लड्डू, चिक्की, बिस्कुट, बटाटा चिवड़ा सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही बारिश से बचाव के लिए रेनकोट (प्लास्टिक इरले) भी प्रदान किए गए। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में मंडल के कार्याध्यक्ष अपूर्व सोनटक्के, अध्यक्ष बालासाहेब गिराम, उत्सव प्रमुख सिद्धार्थ भोंडे, पियुष भळगट, प्रिया रानडे, किमया ढेकणे, सुवर्णा ऋषी, वृंदा बाम, सुनीता जेऊर, प्रीति फडके, वृंदा गिराम, वैशाली जोगळेकर, योगेश जोगळेकर, समर ठकार, प्रणव बाम, मिलिंद टकले, पुष्कर लिमये, सुषमा कार्ले, पूर्वा गोडबोले, प्राजक्ता जोगळेकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि वारकरी सेवा के इस आयोजन से श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। यह पहल विधायक सिद्धार्थ शिरोळे एवं नगरसेवक सुनील पांडे की प्रेरणा से आयोजित की गई।

 

इस दौरान भाजपा की नगरसेविका निवेदिता एकबोटे, नगरसेवक अपूर्व खाडे तथा सरचिटणीस अर्चना सोनावणे सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button