
“एक पेड. माँ के नाम” थीम पर नव निर्माण न्यायालय परिसर ककोर में वृहद स्तर पर किया वृक्षारोपण ।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया / माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया कु० पारुल जैन की अध्यक्षता में व विष्णु शंकर पांडे प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया के कुशल नेतृत्व में नव निर्माण जनपद न्यायालय औरैया के परिसर में “एक पेड. माँ के नाम” थीम पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा कहा गया है कि उक्त कार्यक्रम नागरिको को अपनी माँ के नाम पर एक पेड. लगाने के लिए प्रोत्साहति करता है। हमे न केवल पेड, लगाने चाहिए बल्कि लगाये गये पेड-पौधो की सुरक्षा व देखरेख भी करनी चाहिए।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में विवेक त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय औरैया, महेश कुमार अपर जिला जज तृतीय, अमन शुक्ला सिविल जज (जू०डि०), इंद्रपाल सिंह भदोरिया अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन , अजय पाल महामंत्री जिला बार एसोसिएशन, सत्य प्रकाश त्रिपाठी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, विपिन सिन्हा कोर्ट मैनेजर, ऋषभ पोरवाल कार्यालय प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया तथा समस्त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जनपद न्यायालय औरैया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।



