इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

ख़बर का हुआ बड़ा असर: NHAI की तत्काल कार्रवाई, हाईवे से हटाया गया गिट्टी-मोरंग का अतिक्रमण

ख़बर का हुआ बड़ा असर: NHAI की तत्काल कार्रवाई, हाईवे से हटाया गया गिट्टी-मोरंग का अतिक्रमण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा/इकदिल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर चांदनपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे और सर्विस रोड पर गिट्टी-मोरंग डालकर किए गए अतिक्रमण की खबर प्रकाशित होने के बाद NHAI ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से हाईवे पर पड़ा गिट्टी-मोरंग हटवा दिया।

कार्रवाई के दौरान अनंतराम टोल प्लाजा के मैनेजर बी.आर. शर्मा अपनी पेट्रोलिंग टीम और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने गिट्टी-मोरंग विक्रेता को सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण किया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हाईवे पर गिट्टी-मोरंग का ढेर लगाए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। मामले के सामने आने के बाद NHAI की त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसों का खतरा टल गया।

NHAI की इस तत्पर कार्रवाई की इकदिल क्षेत्र की जनता ने सराहना करते हुए अनंतराम टोल प्लाजा के मैनेजर बी.आर. शर्मा एवं उनकी पेट्रोलिंग टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button