अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद स्टेशन के पास बदमाशों से मुठभेड़, एसओजी के दो सिपाही गोली लगने से गंभीर

शिकोहाबाद स्टेशन के पास बदमाशों से मुठभेड़, एसओजी के दो सिपाही गोली लगने से गंभीर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई के दौरान शिकोहाबाद स्टेशन के पास एसओजी टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

 

इस फायरिंग में एसओजी में तैनात आरक्षी डेविड चौहान एवं आरक्षी पुष्पेन्द्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई गई है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना के बाद हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

(समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button