अपराधबिहारसीतामढ़ी

15 दिनों में 113 वाहनों का चालान, ₹3.23 लाख का जुर्माना

15 दिनों में 113 वाहनों का चालान, ₹3.23 लाख का जुर्माना

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, संवाददाता। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात थाना द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान 113 वाहनों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई में कुल ₹3,23,000 का जुर्माना वसूला गया।

 

यातायात पुलिस के अनुसार बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

यातायात थाना ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button