टेबल टेनिस खिलाड़ियों के चयन के लिए 30 जुलाई को ट्रायल
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, । मिशन लक्ष्यवेध योजना के अंतर्गत स्थापित खेल निपुणता केंद्र में टेबल टेनिस खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 30 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे शिवछत्रपति क्रीड़ा संकुल, म्हालुंगे-बालेवाड़ी में आयोजित किया जाएगा।
महाराष्ट्र के पात्र खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, अधिवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पिछले दो वर्षों की खेल उपलब्धियों के प्रमाणपत्र, शैक्षणिक संस्थान का बोनाफाइड प्रमाणपत्र तथा आवश्यक खेल सामग्री के साथ उपस्थित हों। खिलाड़ियों को अपने रहने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
पुणे विभागीय उपनिदेशक (क्रीड़ा एवं युवक सेवा) युवराज नाईक ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से चयन ट्रायल में भाग लेकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।



