Uncategorized

जिले में नशीली दवाओं / मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कारवाई करने की दृष्टिगत जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की हुई बैठक।

जिले में नशीली दवाओं / मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कारवाई करने की दृष्टिगत जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की हुई बैठक।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी जिले में समिति के नोडल पदाधिकारी वरीय पुलिस उपाधिक्षक नजीब अनवर के द्वारा उपस्थित SSB के पदाधिकरियों शिक्षा ,कल्याण, औषधि नियंत्रण , वन प्रमंडल तथा अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ

जिले में नशीली दवाओं एवं नशीली पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के उद्देश्य से रणनीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक का प्राथमिक उद्देश्य अंतर्विभागीय समन्वय को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं/ड्रग्स के खतरे को रोकने के लिए प्रभावी उपायों को लागू करें। बैठक मो नजीब अनवर ने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि पंचायत राज जनप्रतिनिधियों, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों यथा:– शिक्षा ,स्वास्थ्य, कृषि, मद्द निषेध ,वन विभाग इत्यादि के माध्यम से परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए उक्त गतिविधियों पर अंकुश लगाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे पॉकेट को चिन्हित करें ।बैठक में सहायक औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया गया कि जिले के सभी दवा दुकानों, विशेष कर बॉर्डर एरिया पर चल रहे दवा दुकानों पर विशेष नजर रखें। साथ ही औचक निरीक्षण करें। उनके स्टॉक का वेरिफिकेशन किया जाए। दवाओं की जांच की जाए। सहायक औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि दवा दुकानों की जांच संबंधी रिपोर्ट :–ऐसे कितने अवैध दुकानों को सील किया गया? कितने पर केस किए गए? कितने का लाइसेंस रद्द किया गया? इत्यादि से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बॉर्डर से जुड़े हुए प्रखंडों पर विशेष फोकस करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button