
पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस और गुरु पूर्णिमा उत्साह के साथ मनाई गई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे, । पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या स्मिता लोंढे ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा अमर ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायी प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कारगिल के वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद किया। चलवादी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य और बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी, एडमिनिस्ट्रेटर सायली शिंदे, उपप्राचार्या ज्योति सचदेव, जयश्री कदम (सीबीएसई विभाग), बीना कदम और अश्विनी मोहिते (एसएससी विभाग) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 25 विद्यार्थियों को कमांडर के रूप में चयनित कर मुख्य अतिथि के हाथों बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन नम्रता शिंदे और नईमा शेख ने किया।
इसी अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु के महत्व को प्रस्तुत किया। ‘गुरु-शिष्य’ नाटक में गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य के संबंध का प्रभावशाली मंचन कर गुरु के सर्वोच्च स्थान का संदेश दिया गया।

प्राचार्या स्मिता लोंढे और संस्था की उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी ने सभी शिक्षकों का श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया तथा गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी ने भी सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का संचालन कशीष बाराठे ने किया।



