
पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में गुरुपूर्णिमा उत्साहपूर्वक मनाई गई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :पुणे, महाराष्ट्र
पुणे इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में गुरुपूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने ‘गुरु-शिष्य’ नाटक के जरिए गुरु द्रोणाचार्य और एकलव्य के संबंध का मार्मिक मंचन करते हुए गुरु के सर्वोच्च स्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या स्मिता लोंढे एवं संस्था की उपाध्यक्ष एडवोकेट रेणुका चलवादी ने सभी शिक्षकों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी ने सभी शिक्षक, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर व्यवस्थापिका सायली शिंदे, ज्योति सचदेव, जयश्री कदम, बीना कदम, अश्विनी मोहिते सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कशीष बाराथे ने किया।



