इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

भरथना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

भरथना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील भरथना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांवों के भ्रमण के दौरान विभागीय योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करें तथा लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक भी प्राप्त करें।

 

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे।

 

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित मामलों में विलंब का स्पष्ट कारण दर्ज किया जाए तथा सभी लंबित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाता है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी काव्य सी., मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजेन्द्र कुमार, आईएएस कोमल पुनिया, क्षेत्राधिकारी भरथना, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button