उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

औरैया: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया, । जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान अधिकारियों ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार एवं निष्पक्ष निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

 

वहीं, तहसील अजीतमल में अपर जिलाधिकारी औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button