
औरैया: गौकशी मामले के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गौकशी के एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम रसूलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की घटना से संबंधित एक आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी थाना अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित था।
फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान और बरामदगी सहित अन्य विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए जाने के बाद स्पष्ट होगी।



