उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा बिधूना तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा बिधूना तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा बिधूना तहसील क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी। भगत सिंह चौराहा बिधूना स्थित अन्तर्जनपद से आपूर्ति हो रहे छैंना मिठाई का नमूना, चौपला रोड बेबहा स्थित पनीर डेयरी से पनीर का नमूना, एरवाकटरा रोड कुदरकोट स्थित टैंकर में आपूर्ति हो रहे मिश्रित दूध का नमूना, कुल 03 नमूनें संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही शासन से प्राप्त फूड सेफटी ऑन व्हील (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) का संचालन खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा किया गया। मोबाइल वैन प्रयोगशाला के माध्यम से 15 नमूनों की त्वरित जॉच की गयी, जिसमें से 02 नमूनें मानक के विपरीत पाये गये, जिस पर तत्काल उक्त खाद्य पदार्थ का नमूने संग्रहित किए गए । आमजनमानस एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button