पूणेमहाराष्ट्रव्हीकल

क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘बस 2.0’, 6,000+ शहरों के 6.5 लाख रूट्स को जोड़कर मल्टी-मोडल प्लेटफॉर्म को बनाया और मजबूत

क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘बस 2.0’, 6,000+ शहरों के 6.5 लाख रूट्स को जोड़कर मल्टी-मोडल प्लेटफॉर्म को बनाया और मजबूत

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे : फ्लिपकार्ट की कंपनी क्लियरट्रिप ने आज ‘बस 2.0’ लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे सड़क यात्रा का दायरा पहले से कहीं बड़ा हो गया है। अब यात्री 6,000 से अधिक शहरों के 6.5 लाख से ज्यादा रूट्स से जुड़ सकते हैं, जिनमें वे जगहें भी शामिल हैं जहां हवाई और रेल की सुविधा नहीं पहुंचती। नेटवर्क की गहरी पहुंच, आसान बुकिंग और देश के सबसे बड़े बस इन्वेंट्री नेटवर्क के साथ, ‘बस 2.0’ पर यात्री एक ही जगह फ्लाइट, ट्रेन और होटल के साथ-साथ बस टिकट भी आसानी से बुक कर सकते हैं।

 

यह सेगमेंट जेन ज़ी यात्रियों के लिए एक अहम जरिया बन गया है। आज क्लियरट्रिप पर 55% से अधिक बस बुकिंग जेन ज़ी यात्री ही कर रहे हैं। छात्र, सोलो ट्रैवलर्स और नए-नए नौकरी में आए युवा किफायती वीकेंड ट्रिप, घर वापसी और अचानक बन जाने वाले प्लान के लिए बस को तेजी से चुन रहे हैं। ट्रेनों में जब भारी डिमांड रहती है, तब यह एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है, जिससे सड़क यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है।

 

क्लियरट्रिप बड़े निजी ऑपरेटर्स और राज्य परिवहन निगमों, दोनों को एक मंच पर लाता है, जिससे यात्रियों को इंटरसिटी और क्षेत्रीय रूट्स पर ढेरों विकल्प मिलते हैं। देश की करीब 95% प्राइवेट बस इन्वेंट्री और सरकारी बसों के बढ़ते नेटवर्क तक पहुंच के साथ, ‘बस 2.0’ यात्रियों को उतने ही विकल्प देता है जितने आमतौर पर सिर्फ बस टर्मिनल पर मिलते थे। बस फर्क इतना है कि अब यह सब सीधे आपके मोबाइल फोन पर मौजूद है।

 

इस लॉन्च पर क्लियरट्रिप के चीफ बिजनेस ऑफिसर, एयर, गौरव पटवारी ने कहा, “बसें भारत के बाकी किसी भी परिवहन साधन से ज्यादा हिस्सों को आपस में जोड़ती हैं, और कई युवा यात्रियों के लिए बस बुक करना ही उनका यात्रा से जुड़ा पहला अनुभव होता है। ‘बस 2.0’ इसी यात्री को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें उन्हें लचीलापन, व्यापक कवरेज और यह भरोसा मिलता है कि उनका चुना हुआ रूट जरूरत पड़ने पर मिलेगा ही।”

 

उन्होंने आगे कहा, “क्लियरट्रिप को एक संपूर्ण मल्टी-मोडल यात्रा प्लेटफॉर्म बनाना हमारा सपना रहा है, और इस लॉन्च के साथ हम उस सपने के और करीब पहुंच गए हैं।”

 

‘बस 2.0’ क्लियरट्रिप के प्लेटफॉर्म को बड़ा करने की दिशा में एक और कदम है। इससे पहले कंपनी ट्रेन सेगमेंट में उतर चुकी है और इंटरनेशनल होटल्स की सप्लाई भी बढ़ा चुकी है। मकसद साफ है: भारतीयों की हर तरह की यात्रा के लिए एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलें। अब फ्लाइट, होटल, ट्रेन, बस और हॉलिडे, सब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के साथ, क्लियरट्रिप यात्रियों का हर अगला सफर पहले से आसान और झंझट-मुक्त बनाने में जुटा है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button