राज्यगोवा

गोवा विधानसभा में ST आरक्षण का रास्ता साफ, चार सीटों पर आरक्षण की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

गोवा विधानसभा में ST आरक्षण का रास्ता साफ, चार सीटों पर आरक्षण की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :पणजी गोवा 

पणजी। गोवा में अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के लिए विधानसभा सीटों के आरक्षण का रास्ता अब साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व को लेकर आवश्यक कानून को अधिसूचित कर दिया है। इसके बाद राज्य में ST समुदाय के लिए विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्समायोजन और आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है।

 

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संकेत दिया है कि गोवा विधानसभा की चार सीटों को ST समुदाय के लिए आरक्षित करने की प्रक्रिया करीब एक महीने में पूरी की जा सकती है। यह फैसला राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और 2027 के विधानसभा चुनावों पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।

ST आरक्षण की लंबे समय से चली आ रही मांग के बीच केंद्र की अधिसूचना को आदिवासी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्समायोजन की प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट होगा कि कौन-कौन से निर्वाचन क्षेत्र ST के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

गोवा में आरक्षण को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन इस मुद्दे को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

 

वहीं, आज गोवा से एक दर्दनाक खबर भी सामने आई है। सत्तारी के टोनिर-काजरेधाट वाटरफॉल में स्कूल ट्रेक के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत की खबर है। घटना के बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button