दिल्ली

दिल्ली में बारिश का कहर जारी, अगस्त के पहले सप्ताह में 16 साल का रिकॉर्ड; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में बारिश का कहर जारी, अगस्त के पहले सप्ताह में 16 साल का रिकॉर्ड; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:नई दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार, 8 अगस्त को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और दिन के दौरान दिल्ली में और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अगस्त के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने पिछले 16 वर्षों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति भी बढ़ने की संभावना है। लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

 

लगातार बारिश का असर दिल्ली-NCR के यातायात पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां जलभराव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

IIT दिल्ली में PM मोदी का संबोधन

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और शोध एवं नवाचार पर ध्यान देने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने संस्थान में Param Pragya नामक AI-सक्षम हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button