अंतरराष्ट्रीय

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ी हलचल, ईरान बोला-ओमान के साथ समझौता करीब; लेकिन जलमार्ग तुरंत नहीं खुलेगा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ी हलचल, ईरान बोला-ओमान के साथ समझौता करीब; लेकिन जलमार्ग तुरंत नहीं खुलेगा

रिपोर्ट :विशाल समाचार अंतरराष्ट्रीय डिस्क 

स्थान:काहिरा/वॉशिंगटन/दुबई

काहिरा/वॉशिंगटन/दुबई। ईरान और ओमान के बीच रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। ईरान ने शनिवार को कहा कि जलमार्ग के नियंत्रण को लेकर ओमान के साथ एक समझौता करीब है, हालांकि केवल समझौता हो जाने से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तत्काल अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए नहीं खुलेगा।

 

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है और यहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। ऐसे में इस जलमार्ग को लेकर बनी अनिश्चितता का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों पर पड़ सकता है।

 

रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच ओमान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था में जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को लेकर ईरान की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि शिपिंग उद्योग से जुड़े सूत्रों ने प्रस्तावित व्यवस्था की व्यवहारिकता पर सवाल भी उठाए हैं।

 

इसी बीच मध्य-पूर्व में कूटनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। तीनों देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

 

दुनियाभर की नजर अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टिकी है, क्योंकि यहां किसी भी तरह की रुकावट से तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर पड़ सकता है।

 

VISHAL SAMACHAR | अंतरराष्ट्रीय डेस्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button