यात्राउत्तराखंडराज्य

धामी सरकार ने 48 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अवॉर्ड,

धामी सरकार ने 48 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अवॉर्ड,

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड न केवल बहादुर पुरुषों की, बल्कि साहसी महिलाओं की भी भूमि रही है। उन्होंने कहा कि जब भी महिला योद्धाओं के साहस और वीरता की चर्चा होगी, तीलू रौतेली का नाम हमेशा गर्व और

धामी सरकार ने 48 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अवॉर्ड, सम्मान राशि में भी की बढ़ोतरी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: उत्तराखण्ड 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 महिलाओं को ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार’ से सम्मानित किया। ये पुरस्कार उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिए गए। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। साथ ही समाज की प्रगति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर उनकी तारीफ भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शुरुआती विकास, पोषण, स्वास्थ्य और समग्र पालन-पोषण में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश की उन बेटियों, बहनों और कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को निरंतर प्रोत्साहन और सम्मान मिले, जो अपने समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों से समाज एवं प्रदेश को नई दिशा दे रही हैं।

 

 

तीलू रौतेली की सम्मान राशि में 24 हजार की बढ़ोतरी

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 75 हजार रुपए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 61 हजार रुपए करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय प्रदेश की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के प्रति सम्मान एवं उनके उल्लेखनीय योगदान को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है।

 

तीन साल पहले तीलू रौतेली की राशि को 20k रुपए बढ़ाया था

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन साल पहले साल 2023 में राज्य सरकार ने ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ की इनामी राशि 31 हजार रुपए से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की थी। वहीं अब इस राशि 24 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर इसे 75 हजार रुपए कर दिया गया है। इसी तरह, ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार’ की इनामी राशि में भी 10 हजार रुपए की वृद्धि कर इसे 61 हजार रुपए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार राशि में यह बढ़ोतरी सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की महिलाओं की सेवा, समर्पण और योगदान के प्रति सरकार के सम्मान का प्रतीक है।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में भी वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 9,300 रुपए, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का 4,500 रुपए से बढ़ाकर 6,250 रुपए और सहायिकाओं का मानदेय 3,550 रुपए से बढ़ाकर 5,250 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइज़र के पद पर पदोन्नत (प्रमोशन) करने का प्रावधान भी किया गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button