खेलइटावाउत्तर प्रदेश

एसएसपी इटावा ने CBSE ईस्ट जोन खो-खो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

एसएसपी इटावा ने CBSE ईस्ट जोन खो-खो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पान कुँवर इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित CBSE ईस्ट जोन क्लस्टर-IV खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2026 तक महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम, इटावा में किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर एसएसपी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

 

चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं विद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, टीम मैनेजर और अन्य अधिकारी शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button