अवार्डपूणेमहाराष्ट्र

जागतिक अवयवदान दिन के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से अवयवदाता कृतज्ञता सम्मान 2026

जागतिक अवयवदान दिन के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से अवयवदाता कृतज्ञता सम्मान 2026

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

 

पुणे, : जागतिक अवयव दान दिन के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से अवयवदाता कृतज्ञता सम्मान 2026 इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हडपसर के नोबल हॉस्पिटल की ऑडिटोरियम में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अवयवदाताओं का स्मरण और उनके परिवार का अनुभव कथन किया गया. इसके साथ ही एक अन्य कार्यक्रम में प्राप्तकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.इसमें प्रत्यारोपण के बाद भी सामान्य जीवन जिया जा सकता है, इस बारे में प्राप्तकर्ताओं ने अपने अनुभव बताए.

 

इस कार्यक्रम को प्रमुख अतिथि के तौर पर झेडटीसीसी पुणे की समन्वयक आरती गोखले उपस्थित थी. साथही नोबल हॉस्पिटल ॲन्ड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ.दिलीप माने, उपव्यवस्थापकीय संचालक डॉ.दिविज माने, समूह कार्यकारी अधिकारी डॉ.संजय पठारे, वरिष्ठ व्यवस्थापन सदस्य,कर्मचारी और अन्य मान्यवर उपस्थित थे.

 

नोबल हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों द्वारा अवयवदान के प्रति जागरूकता निर्माण करने के लिए प्रस्तुत की गई मूकनाटिका ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इस अवसर पर वैद्यकीय सामाजिक कार्यकर्ते महेश तुपे इनका सत्कार किया गया. नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की वैद्यकीय संचालक डॉ. मनीषा पाठक ने आभार प्रदर्शन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button