महाराष्ट्रमुंबई

इन्‍वेस्‍को म्यूचुअल फंड ने पेश किए इन्‍वेस्‍को इंडिया बीएसई टॉप 10 बैंक्स ईटीएफ और इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड एनएफओ 16 नवंबर 2026 को खुलेंगे और 30 नवंबर 2026 को बंद होंगे

इन्‍वेस्‍को म्यूचुअल फंड ने पेश किए इन्‍वेस्‍को इंडिया बीएसई टॉप 10 बैंक्स ईटीएफ और इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड

 

एनएफओ 16 नवंबर 2026 को खुलेंगे और 30 नवंबर 2026 को बंद होंगे

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई,: इन्‍वेस्‍को म्यूचुअल फंड ने आज इन्‍वेस्‍को इंडिया बीएसई टॉप 10 बैंक्स ईटीएफ (बीएसई टॉप 10 बैंक्स इंडेक्स को रेप्लिकेट/ट्रैक करने वाली एक ओपन-एंडेड स्कीम) और इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड (निफ्टी मेटल इंडेक्स को रेप्लिकेट/ट्रैक करने वाली एक ओपन-एंडेड स्कीम) लॉन्च करने की घोषणा की। इनके जरिए निवेशक दो ऐसे सेक्टरों में पैसिव तरीके से पैसा लगा सकेंगे, जो भारत की आर्थिक और औद्योगिक तरक्की का अहम हिस्सा हैं।

इन्‍वेस्‍को इंडिया बीएसई टॉप 10 बैंक्स ईटीएफ बीएसई टॉप 10 बैंक्स इंडेक्स की संरचना के हिसाब से इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज में पैसिव निवेश करेगा। यह निवेश ट्रैकिंग एरर (यदि कोई हो) के अधीन होगा। इस इंडेक्स में सरकारी और निजी क्षेत्र के भारत के 10 सबसे बड़े लिस्टेड बैंक शामिल हैं। ये बैंक हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, खपत, एमएसएमई और डिजिटल इकोनॉमी को कर्ज देकर भारत की ग्रोथ को आगे बढ़ाते हैं, और इस ईटीएफ से निवेशकों को इन्हीं बैंकों में हिस्सेदारी मिलती है।

यह स्कीम पैसिव तरीका अपनाएगी और बीएसई टॉप 10 बैंक्स इंडेक्स में शामिल कंपनियों में उसी अनुपात में पैसा लगाएगी, जिस अनुपात में वे इंडेक्स में हैं। कोशिश ट्रैकिंग एरर को कम रखने की होगी। यह ईटीएफ एक ही प्रोडक्ट के जरिए भारत के दिग्गज बैंकों में पैसा लगाने का पारदर्शी और कारगर तरीका देता है।

इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड निफ्टी मेटल इंडेक्स की संरचना के हिसाब से इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज में पैसिव निवेश करेगा। यह निवेश ट्रैकिंग एरर के अधीन होगा। इस इंडेक्स में मेटल और माइनिंग से जुड़ी वे कंपनियां शामिल हैं, जो आयरन और स्टील, एल्युमीनियम, तांबा, जिंक और डाइवर्सिफाइड मेटल्स जैसे सेगमेंट में काम करती हैं। भारत का औद्योगीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास इन्हीं कारोबारों पर टिका है, और यह फंड निवेशकों के लिए इनमें पैसा लगाने का रास्ता खोलता है।

यह स्कीम निफ्टी मेटल इंडेक्स में शामिल कंपनियों में उसी अनुपात में पैसा लगाएगी, जिस अनुपात में वे इंडेक्स में हैं। कोशिश होगी कि ट्रैकिंग एरर कम रखते हुए बेंचमार्क को जितना हो सके करीब से ट्रैक किया जाए।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता खर्च, मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार, वित्तीय सेवाओं की गहरी होती पैठ और घरेलू औद्योगिक क्षमता पर जोर, इन सबसे भारत की आर्थिक ग्रोथ को लगातार सहारा मिल रहा है। ज्यादा लोगों तक कर्ज पहुंचने, अर्थव्यवस्था के औपचारिक होने और डिजिटल फाइनेंस के इस्तेमाल से भारत के बैंकिंग सेक्टर को फायदा मिल सकता है। वहीं देश के कैपेक्स साइकिल, मैन्युफैक्चरिंग पर आधारित ग्रोथ, एनर्जी ट्रांजिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का फायदा उठाने के लिए मेटल सेक्टर अच्छी स्थिति में है। इन्‍वेस्‍को इंडिया बीएसई टॉप 10 बैंक्स ईटीएफ और इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड को इस तरह तैयार किया गया है कि निवेशक पैसिव निवेश के जरिए भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ के इन दो अहम स्तंभों में पारदर्शी और कम लागत वाले तरीके से पैसा लगा सकें। दोनों फंड के फंड मैनेजर अभिषेक बहिनीपति होंगे।

 

एनएफओ के दौरान इन्‍वेस्‍को इंडिया बीएसई टॉप 10 बैंक्स ईटीएफ में कम से कम एकमुश्त निवेश 5,000 रुपये है, और इसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। एनएफओ के दौरान इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड में कम से कम एकमुश्त निवेश 100 रुपये है, और इसके बाद 1 रुपये के गुणकों में। एसआईपी के लिए इन्‍वेस्‍को इंडिया निफ्टी मेटल इंडेक्स फंड में दैनिक (कम से कम 20 रुपये, सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध), साप्ताहिक (कम से कम 100 रुपये), मासिक (कम से कम 100 रुपये) और तिमाही (कम से कम 300 रुपये) विकल्प हैं। इन सभी में न्यूनतम राशि के बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। निवेशकों से कोई एग्जिट लोड नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button