इटावाउत्तर प्रदेशराज्य

एसएसपी इटावा ने कैंप कार्यालय पर किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने दी तिरंगे को सलामी

एसएसपी इटावा ने कैंप कार्यालय पर किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने दी तिरंगे को सलामी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

 

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

 

एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना भी है।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

विशाल समाचार | सच के साथ, बिना राजनीति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button